Preloader

बरपाली | 23/11/2026

ग्राम पंचायत बरपाली में मनाया गया मितानिन दिवस
आज ग्राम पंचायत बरपाली में मितानिन दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बरपाली प्रांगण में मनाया गया मितानिनों का स्वागत स्कूली बच्चों द्वारा ताली बजाकर किया गया,मितानिन दिवस की बधाई देते हुए शिक्षक अजीम मोहम्मद द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा की और कहा मितानिनों को कम मानदेय में काम करना पड़ता है और गांव बस्ती में जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करते है।साथ ही अपने कार्य के प्रति तत्पर रहते है।कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष रामजीवन,ने भी मितानिन दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा मितानिन सहन शीलता और ममता मई है हर हमेशा पारा टोली में जाकर ग्रामीण जनता की स्वास्थ्य सेवा प्रदान करते है गांव के लोगों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक करते है और स्कूलों में जाकर बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करते है।मितानिनों का सम्मान करना हम सभी ग्राम वासी का दायित्व है।सरकार ने भी मितानिनों के सम्मान हेतु मितानिन दिवस मनाने का अच्छा पहल किया है। इस अवसर पर गांव की सभी मितानिन बहनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री हारुन खान जी,ग्राम पंचायत बरपाली की उप सरपंच श्रीमती हेमबाई महंत जी,वार्ड पंच श्रीमती भागीरथी राठिया जी, शकुंतला कंवर जी ,इकबाल खान जी,मनीराम कंवर जी,चमार सिंह राठिया जी,शिवचरण प्रजापति जी,सचिव परदेशी राम केवट जी,मितानिन ,स्वास्थ्य समन्वयक जुलेदा ,तकसुम,हरा निषाद ,रामदुलारी कंवर,भगवती राठिया,अनीता राठिया,नीनू कुजूर,कलिता खाखा,शबिरन बेगम,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिवकुमारी कंवर, सहायिका जानकी यादव शिक्षक अजीम मोहम्मद,माधुरी पांडे,दीपक कुमार राठिया, ज्ञान प्रकाश बेक,सहायक शिक्षक सुरेश कुमार चौहान,डिम्पल राजपूत,बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे|

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *